KL Rahul Catch of Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है। तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 4 विकेट के नुकसान पक 158 रन बना लिए हैं जबकि बांग्लादेश की टीम अभी भी जीत के लक्ष्य से 357 रन दूर है। चौथे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द 6 विकेट चटकाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

तीसरे दिन भारत के गेंदबाजों का जलवा एक बार फिर से जारी रहा और फील्डर्स ने भी उनका बखूबी साथ दिया। केएल राहुल ने भी दिन का खेल खत्म होने से पहले एक शानदार कैच पकड़कर बांग्लादेश की हालत और खराब कर दी। ये कैच किसी और का नहीं बल्कि बांग्लादेश के भरोसेमंद बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम का था।

Advertisement

रहीम अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। हालांकि, जिस गेंद पर वो आउट हुए उससे पहले वाली गेंद पर उन्होंने अश्विन को डीप स्क्वायर लेग क्षेत्र की ओर एक छक्का भी मारा था लेकिन अश्विन ने अगली गेंद पर शानदार वापसी करते हुए रहीम का खेल खत्म कर दिया।

34वें ओवर की चौथी गेंद पर रहीम ने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला लेकिन उनके बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ जिसके चलते मिड-ऑन पर खड़े केएल राहुल की तरफ गेंद चली गई। हालांकि, ये कैच आसान नहीं था और राहुल ने शानदार डाइव लगाकर इस कैच को पूरा किया। इस कैच को लेकर अंपायर को भी शक था जिसके चलते कैच के निर्णय को क्लीन कैच के लिए ऊपर भेजा गया और तीसरे अंपायर ने भी इस कैच को क्लीन माना और रहीम को पवेलियन जाना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार