आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 14 रन से हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में आऱसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 207 रन बनाए थे और लखनऊ की टीम को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, अफसोस केएल राहुल की टीम 14 रन दूर रह गई।

Advertisement

इस मैच में लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने एक बार फिर अच्छी बैटिंग की और आउट होने से पहले 58 गेंदों में 79 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 136 का ही रहा जिस पर फैंस काफी सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं केएल राहुल की टीम 208 रन चेज़ कर रही थी लेकिन राहुल ने धीमी गति से खेलते हुए 43 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।

Advertisement

शुरुआत में केएल राहुल की गाड़ी जिस धीमी गति से दौड़ रही थी अंत में वही लखनऊ की हार का कारण भी बनी। सोशल मीडिया पर भी राहुल फिलहाल विलेन बन चुके हैं और फैंस उन्हें अलग-अलग तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि हर सीज़न में वो सिर्फ ऑरेंड कैप के लिए खेलते हैं।

जबकि एक फैन ने राहुल पर तंज कसते हुए उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मैंने इस सीज़न में 600 रन बना लिए हैं, बस मैं खुश हूं। हार और जीत लगी रहती है।' आइए आपको भी दिखाते हैं कि फैंस किस तरह से राहुल पर भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार