क्लासेन ने हर्षल की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए IPL में जड़ा पहला शतक, देखें वीडियो

Updated: Thu, May 18 2023 21:37 IST
क्लासेन ने हर्षल की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए IPL में जड़ा पहला शतक, देखें वीडियो (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। वो इस पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। उनकी इस शानदार पारी की मदद से ही हैदराबाद 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इस सीजन में हैदराबाद की तरफ से इससे पहले शतक हैरी ब्रूक ने लगाया था। 

19वां ओवर करने आये हर्षल पटेल की तीसरी गेंद पर स्ट्रैट पर छक्का जड़ते हुए हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने ये शतक 49 गेंद में पूरा किया। शतक बनाने के बाद उन्होंने जिस तरह से जश्न मनाया वो भी शानदार था। हालांकि वो इसी ओवर की 5वीं लौ फुलटॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। क्लासेन ने ब्रूक के साथ 74 (36) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने  कप्तान ऐडन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 (50) रन की साझेदारी की। 

क्लासेन के अलावा ब्रूक ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। वहीं कप्तान ऐडन मार्करम ने 20 गेंद में 18 रन का योगदान दिया।बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट माइकल ब्रेसवेल ने अपने खाते में जोड़े। उनके अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और हर्षल पटेल लेने में सफल रहे। 

टीमें 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकल्प: दिनेश कार्तिक, विजयकुमार वैशाक, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, केदार जाधव

Also Read: IPL T20 Points Table

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: मयंक मारकंडे, टी नटराजन, विवरांत शर्मा, संवीर सिंह, अकील होसेन  

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें