भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। अनुष्का और विराट की जोड़ी क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दोनों को एकसाथ लाती है। दोनों का काम एकदम अलग-अलग है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अनुष्का और विराट वर्तमान में सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं। 

Advertisement

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों की संयुक्त कमाई के बारे में अगर हम बात करें तो जनवरी 2020 तक दोनों की कमाई लगभग 1200 करोड़ रुपये आकी गई है।

Advertisement

विराट कोहली की कमाई: 

GQ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2019 की कमाई के आधार पर विराट की कुल कमाई 900 करोड़ रुपए थी। वहीं इस साल आईपीएल में आरसीबी की टीम से खेलने के लिए विराट कोहली को 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी हैं। 

इसके अलावा बीसीसीआई से उनका वार्षिक वेतन 7 करोड़ रुपये का है। इन सबके अलावा, विराट के पास कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं। विराट कोहली दो रेस्तरां के भी मालिक हैं। इसलिए अगर मोटा-मोट समझने की कोशिश करें तो फिर आसानी से उनकी कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक के करीब हो सकती है। 


अनुष्का शर्मा की कमाई:

Advertisement

फोर्ब्‍स लिस्‍ट के अनुसार अनुष्का ने 2019 में 28.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अनुष्का शर्मा की कमाई में 2019 में 2018 की तुलना में गिरावट दर्ज की गई थी। 2018 में उनकी कुल कमाई 45.83 करोड़ रुपए थी। हालांकि अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उसमें काफी कम गिरावट आई है रिपोर्टस की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपए है। 2018 के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है और कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

अनुष्‍का शर्मा नुश नाम से फैशन लेबल चलाती हैं। अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बहुत सी फिल्में बना रही हैं। इसके अलावा वह कई विज्ञापन शूट में भी नजर आई हैं। अनुष्का और विराट का मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट भी है। उनके 7,171 स्कायर फिट के घर की कीमत 34 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार कोहली-अनुष्का के पास गुड़गांव में भी 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार