Lalit Modi wife: IPL के चेयरमैन रह चुके ललित मोदी सुर्खियों में हैं। ललित मोदी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं और वो उनकी बेटरहाफ हैं। ललित मोदी ने ये भी कहा कि वो भी दिन जल्दी आएगा जब सुष्मिता सेन और उनकी शादी होगी। 56 साल के ललित मोदी एक बार फिर प्यार में हैं इससे पहले वो एक शादी ऑलरेडी कर चुके हैं। ललित मोदी ने पहले मीनल मोदी से शादी की थी, जिनका 2018 में 64 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया था। 1991 में जब ललित और मीनल ने शादी की, तो उनकी उम्र के अंतर को लेकर बहुत सारी बातें हुई थीं। मीनल ललित मोदी से 10 साल बड़ी थीं।

Advertisement

ललित मोदी ने क्या लिखा अपने ट्वीट में: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने लिखा, 'मालदीव और सरदीनिया में परिवार और अपनी बेटरहाफ सुष्मिता सेन के साथ ग्लोबल टूर से लंदन वापस लौट चुका हूं। फाइनली नई लाइफ की शुरुआत करने जा रहा हूं। मैं इस वक्त चांद पर हूं (मतलब बहुत ज्यादा खुश हूं)।'

Advertisement

शादी नहीं की डेट कर रहा हूं: ललित मोदी का ये ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि ललित मोदी और उनसे 10 साल छोटी सुष्मिता सेन ने शादी कर ली है। हालांकि, इसके बाद ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया और साफ किया कि वो अभी केवल सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। शादी नहीं की है।

परिवार के साथ भाग गए थे लंदन: ललित मोदी वहीं इंसान हैं जिनके दिमाग की खोज आईपीएल है। मोदी साहब साल 2010 से परिवार संग लंदन में ही रह रहे हैं। IPL में वित्तीय गड़बड़ियां पाई गईं और कटघरे में आए ललित मोदी। ललित मोदी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ और वो परिवार के साथ लंदन भाग गए।

सुष्मिता सेन ने नहीं की है शादी: साल 1996 में सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया था। सुष्मिता सेन बला की खबूसूरत हैं और शायद ही किसी इंसान को इस बात पर शक हो। सुष्मिता सेन ने कभी शादी नहीं की। हालांकि, 25 साल की उम्र में उन्होंने बेटी रेने को गोद लिया इसके बाद 2010 में दूसरी बेटी अलिशा को गोद लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार