टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शादी के बंधन में बंध रहे हैं। खबरों की मानें तो बुमराह 14 या फिर 15 मार्च को गोवा में संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी करने वाले हैं। संजना गणेशन को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं। 28 वर्षीय संजना गणेशन टीवी होस्ट हैं।

Advertisement

संजना को आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का स्पेशल शो नाइट क्लब भी होस्ट करते हुए देखा गया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य शो को होस्ट किया है। संजना गणेशन ने टीवी में अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 से की थी।

Advertisement

संजना गणेशन स्प्लिट्सविला में टीवी एक्टर अश्विन कौल के साथ अफेयर में रह चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था। इसी शो के दौरान वह अश्विन कौल के साथ रिलेशनशिप में आई थीं और लंबे समय तक दोनों के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। संजना और अश्विन ने दुनिया के सामने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था।

हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और साल 2015 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। अश्विन कौल टीवी पर्दे के जाने माने चेहरे हैं। अश्विन कौल टीवी शो साडा हक और टीवी सीरियल कुछ रंग भरे प्यार में अपने एक्टिंग के चलते काफी सुर्खियों में रहे थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार