नई दिल्ली, 25 मार्च। कोरोना वायरस के कारण भारतीय सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर दिया ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स घर पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन स्ट्रैंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच निक वेब ने फिजियो नितिन पटेल के साथ मिलकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए इंडोर वर्कआउट प्लान तैयार किया है जिससे सभी खिलाड़ी फिट रहें।

Advertisement

टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि वेब और पटेल ने सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए रूटीन तैयार किया है ताकि खिलाड़ी घर में रहते हुए भी फिट रह सकें।

Advertisement

सूत्र ने कहा, "सभी खिलाड़ियों, चाहे वो सिर्फ टेस्ट खेलते हैं या सिर्फ सीमित ओवरों में या तीनों प्रारूपों में, सभी को एक विशेष फिटनेस रूटीन दिया गया है जिसे वो मानेंगे और वेब तथा पटेल को जानकारी देंगे। यह रूटीन खिलाड़ियों की मांग को देखकर बनाया गया है। उदाहरण के तौर पर गेंदबाज को वो एक्सरसाइज दी गई हैं जिससे उसकी कोर और लोअर बॉडी मजबूत होगी। इसी तरह बल्लेबाज को वो एक्सरसाइज दी गई हैं जिससे उसके कंधे और कलाई मजबूत होंगी।"

सूत्र ने बताया कि रूटीन खिलाड़ियों के वर्कआउट पैटर्न को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

उन्होंने कहा, "जैसे कि कोहली वजन के साथ अभ्यास करना पसंद करते हैं इसलिए उनके वर्कआउट में वजन उठाने वाले एक्सरसाइज जैसे कि क्लीन एंड जर्क, डेडलिफ्टस और बाकी चीजें शामिल रहेंगी। वहीं दूसरा खिलाड़ी हो सकता है कि खाली हाथ एक्सरसाइज करना चाहता है तो उसे ऐसी एक्सरसाइज दी गई है जिसमें वजन न उठाने पड़े।"

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है ताकि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार