रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और एबी डी विलियर्स आईपीएल में 10 शतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 100 रन जोड़े।

Advertisement

बैंगलोर के लिए कोहली और क्रिस गेल ने नौ शतकीय साझेदारियां की हैं। शिखर धवन और डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक साथ खेलते हुए छह शतकीय साझेदारियां की हैं।

Advertisement

इसके अलावा कोहली और डी विलियर्स आईपीएल इतिहास में साझेदार के तौर पर 3000 रन करने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। कोहली और गेल ने 2, 782 रन बनाए हैं जबकि धवन और वार्नर ने 2,357 रन बनाए हैं।

इस मैच में डी विलियर्स ने 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 33 रन बनाए।

बता दें कि एबी डी विलियर्स (नाबाद 73) के बाद गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से हरा दिया। बैंगलोर ने डी विलियर्स की शानदार पारी के कारण 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। कोलकाता लगातार विकेट खोती रही और पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट गंवाकर 112 रन ही बना सकी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार