2 जनवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। डरबन में खेले गए पहले वनडे में भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत में हीरो बने खुद कप्तान विराट कोहली।

Advertisement

कोहली ने जहां अपने वनडे करियर का 33वां शतक ठोका तो वहीं कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में सौरव गांगुली की कर ली बराबरी।

Advertisement

गांगुली ने वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर कुल 11 शतक जमाए थे। वहीं डरबन में कोहली ने शतक ठोककर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

कोहली ने 41 कप्तानी पारियों में इस खास रिकॉर्ड को अपना बनाया तो वहीं सौरव गांगुली ने 11 शतक कप्तान के तौर पर 142 पारियां खेलकर बनाया था। 

इसके साथ - साथ विश्व क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने का रिकॉर्ड कंगारू पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के नाम है। पोटिंग ने 22 शतक कप्तान के तौर पर वनडे में ठोका है तो वहीं एबी डीविलियर्स के नाम 13 शतक कप्तान के तौर पर हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने के मामले में विराट अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली 33 शतक के अलावा महान सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक दर्ज हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इसके अलावा विराट कोहली वर्ल्ड के ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम सभी 10 टेस्ट खेलने वाली टीमों के खिलाफ वनडे में शतक है। सचिन और सनथ जयसूर्या ऐसा कारनामा अपने वनडे करियर में कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार