22 दिसंबर। कोहली यदि तीसरे वनडे में 56 रन बना पाने में सफल रहे तो वनडे क्रिकेट में जैक कैलिस के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इसके साथ - साथ कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनानें वालों की लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

इस समय कोहली के नाम वनडे में 241 मैच में 11524 रन है तो वहीं दूसरी ओर जैक कैलिस के नाम 328 मैच में 11579 रन दर्ज है। वनडे में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर, के नाम  है। सचिन ने 18,426 रन बनाए हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा (14,234) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13,704) हैं।

Advertisement

इसके अलावा कोहली यदि 116 रन बना पाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 11000 रन पूरा कर लेंगे बतौर कप्तान। इस समय बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 320 मैच कप्तान के तौर पर खेले और इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 15440 रन दर्ज है। वहीं कोहली के नाम इस समय बतौर कप्तान 10884 रन दर्ज है 165 मैच में।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार