नई दिल्ली, 24 अप्रैल| पूरे क्रिकेट जगत ने शुक्रवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को उनके 47वें जन्म दिन पर ढेरों बधाइयां दी हैं। सचिन हालांकि कोरोनावायरस से लड़ रहे लोगों के सम्मान में अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। सचिन को कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने बधाई दी।

Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा, "उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जिसने कई लोगों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। आपका दिन शानदार रहे पाजी।"

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने पूर्व साथी को बधाई देते हुए लिखा, "सचिन को जन्मदिन की बधाई। आपका जीवन स्वास्थ और खुशियों से भरा रहे।"

वहीं 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने सचिन को बधाई देते हुए लिखा, "एक लीजेंड जिसके बल्ले और दिल में दोनों जगह स्वीट स्पॉट है। सचिन को जन्मदिन की बधाई। आपका जीवन आपके रिकार्ड्स की तरह की चमकता रहे और आप अपने बेहतरीन कर्मो से लोगों को प्रेरित करते रहें।"
टेस्ट टीम में सचिन के साथ कई साझेदारियां करने वाले पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने लिखा, "सचिन को जन्मदिन की बधाई। आप हमेशा एक प्ररेणा रहेंग। आप जो कुछ भी करें सभी में सफल रहें।"

सचिन के सलामी जोड़ीदार रहे वीरेंद्र सहवाग ने दो फोटो पोस्ट करते हुए अपने आदर्श को बधाई देते हुए लिखा, "सही बात है कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो इस महान इंसान ने भारत में समय को रोक दिया था, लेकिन उनके करियर को प्ररेणा को इन दो फोटो में समझा जा सकता है। इस मुश्किल समय में याद करने के लिए सबसे उपयुक्त चीज।"

सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में वनडे में 15,921 और टेस्ट में 18,426 रन बनाए हैं। सभी प्रारूपों को मिलाकर सचिन के नाम 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार