20 जनवरी। 23 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 वनडे मैच और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

Advertisement

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है। विराट कोहली अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे हैं तो वहीं बाकी खिलाड़ी भी न्यूजीलैंड पहुंचे।

Advertisement

क्रिकेट फैन्स खासकर विराट कोहली और केन विलियमसन के बीच बल्लेबाजी मुकाबला और कप्तानी मुकाबला देखने को बेताब हैं। एक तरफ जहां विराट कोहली आक्रमक कप्तान हैं तो वहीं दूसरी ओर केन विलियमसन शांत स्वभाव के कप्तान हैं। 

केन विलियमसन का भारत के खिलाफ वनडे में बल्लेबाजी रिकॉर्ड (न्यूजीलैंड)

भारत के खिलाफ केन विलियमसन ने अपनी धरती पर कुल 5 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 362 रन 72.2 की औसत के साथ बनानें में सफलता पाई है। भारत के खिलाफ वनडे में केन  विलियनसन का सर्वोच्च स्कोर 88 रन है। 

विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बल्लेेबाजी रिकॉर्ड (न्यूजीलैंड)

Advertisement

न्यूजीलैंड की धरती पर विराट कोहली ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अबतक 5 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 291 रन बनाए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर एक शतक भी जमाने का कमाल कर दिखाया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने कितने रन बनाए हैं अबतक 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कोहली ने 19 मैच खेले हैं और इस दौरान 1154 रन बनानें का कमाल कर दिखाया है। कोहली ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं। 

Advertisement

भारत के खिलाफ वनडे में केन विलियमसन का रिकॉर्ड

केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ वनडे में अबतक 18 मैच खेले हैं और इस दौरान 733 रन बनाए। केन विलियनसन ने भारत के खिलाफ अबतक वनडे में 1 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार