आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत 10 अप्रैल के आसपास होगी और इसके लिए पहले ही खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो गई है।

अब इसी बीच आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार आईपीएल कमिटी ने 5 ऐसे शहरों पर विचार किया है जहां आईपीएल 2021 के सभी मैचों का आयोजन होगा। इन 5 शहरों में चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, बैंगलोर और कोलकाता का नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई के नाम पर आखिरी फैसला वहां के राज्य सरकार से अनुमती के बाद ही लिया जाएगा। कई राज्यों में कोरोनावायरस को लेकर अभी भी नए केस आ रहें है जिसके कारण वहां के राज्य सरकार से पूछे बिना बीसीसीआई कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती।

आईपीएल की तैयारियों में जुटे एक करीबी सूत्र ने बताया कि," मुंबई के नाम पर अभी भी फैसला नहीं हुआ है क्योंकि वहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अहगड़ी (एमवीए) के लिए अनुमति नहीं मिली है।"

इसके अलावा यह लखनऊ के नाम पर भी विचार किया जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला चाहते है कि ऊत्तरप्रदेश में भी कुछ आईपीएल मैचों का आयोजन हो।

इस बार आईपीएल में कई टीम में बड़े बदलाब हुए है और नए खिलाड़ियों के जुड़ने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ जाएगा। नीलामी में जहां साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रीस मॉरिस सबसे महंगे बिके और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रूपए में खरीदा था। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर कदम रखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार