कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 12 मार्च को ईडन गार्डन्स में एक अनोखे प्रार्थना समारोह के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे और बाकी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की शुरुआत की। इस समारोह ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और नवनियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे शामिल रहे।

Advertisement

फ्रेंचाईजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि तीन काले स्टंप पर एक माला रखी गई और रहाणे ने पारंपरिक नारियल तोड़ने की रस्म निभाते हुए इसकी शुरुआत की। अनुष्ठान के बाद, कोच चंद्रकांत पंडित ने खिलाड़ियों के अपने पहले प्रशिक्षण सत्र के लिए मैदान पर उतरने से पहले टीम को संबोधित किया।

Advertisement

इस दौरान आंद्रे रसेल और एनरिक नॉर्खिया सहित कई प्रमुख खिलाड़ी शिविर में शामिल हुए। पंडित ने कहा, "हमने पहले ही अपने प्रशिक्षण सत्रों की योजना बना ली है। चैंपियंस ट्रॉफी के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन हमारे अधिकांश प्रमुख खिलाड़ी यहां हैं। ये एक शानदार एहसास है क्योंकि हम अपने घरेलू मैदान पर वापस आ रहे हैं, खासकर पिछले सीजन के बाद और हम उस गति को जारी रखना चाहेंगे। टीम में एक अलग प्रेरणा है।"

शनिवार, 22 मार्च को गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और पिछले फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगे। खिताब जीतने वाले केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने जाने दिया। पंजाब किंग्स ने अय्यर को हासिल करने के लिए अविश्वसनीय 26.75 करोड़ रु खर्च किए। इस बीच केकेआर के शीर्ष 2024 मैच विजेताओं में से एक फिल साल्ट को भी रिलीज़ कर दिया गया। मेगा ऑक्शन के दौरान केकेआर ने क्विंटन डी कॉक और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए मुख्य कोच का पद संभाला हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार