पुणे, 24 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने रविवार को खेले गए रोमांच से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 20वें मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम को दो विकेट से हरा दिया। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर हुए इस मैच में पुणे ने पहले खेलते हुए कोलकाता के सामने 161 रनों की चुनीती रखी, जिसे उसने 19.3 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

इस जीत ने नाइट राइडर्स को आठ टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है जबकि महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली पुणे की टीम सातवें स्थान पर खिसक गई है। कोलकाता की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 49 गेदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके अलावा यूसुफ पठान ने 27 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन जोड़े।

आंद्रे रसेल ने 17 और आर. सतीश ने 10 रनों का योदगान दिया। उमेश यादव (नाबाद 7) ने छक्के के साथ कोलकाता को रोमांचक जीत दिलाई।

पुणे की ओर से एल्बी मोर्क, थिसिरा परेरा और रजत भाटिया ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अजिंक्य रहाणे (67) की अर्धशतकीय पारी की मदद से मेजबान टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 160 रन बनाए।

रहाणे के अलावा स्टीवन स्मिथ ने 31 रनों की पारी खेली। अंतिम क्षणों में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। अंतिम पांच ओवरों में पुणे ने दो विकेट पर 60 रन बनाए।

रहाणे और स्मिथ ने 24 रनों पर फाफ दू प्लेसिस (4) का विकेट गिरने के बाद दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। यह इस टीम की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

स्मिथ 80 के कुल योग पर आउट हुए जबकि थिसिरा परेरा (12) का विकेट 99 के कुल योग पर गिरा। रहाणे 52 गेदों पर तीन छक्के और चार चौके लगाने के बाद 119 के कुल योग पर आउट हुए।

एल्बी मोर्कल (16) ने नौ गेंदों पर दो छक्के लगाए और 133 के कुल योग पर उमेश यादव का शिकार हुए। इसके बाद धौनी और रजत भाटिया (नाबाद 1) ने कोई नुकसान नहीं होने दिया और 11 गेंदों पर 27 रन जोड़े।

कोलकाता की ओर से आर. सतीश , उमेश, सुनील नरेन और शाकिब अल हसन ने एक-एक विकेट लिया। आईपीएल में नई शामिल हुई पुणे टीम के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही और उन्हें अपने पांच मैचों में से लगातार चार में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, केकेआर ने पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार