कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2023 के लिए इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) को टीम में शामिल किया है। केकआर ने रॉय को 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में रॉय का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था, लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

Advertisement

टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण पूरे सीजन और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो चुके हैं। पीठ की सर्जरी के लिए अय्यर लंदन जाएंगे। इसके अलावा बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल असन ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। 

Advertisement

रॉय इससे पहले भी केकेआर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल खेला है।

आईपीएल में वह आखिरी बार 2021 में सनराइजर्स की टीम के लिए खेले थे। जिसमें उन्होंने 5 मैच में एक अर्धशतक की बदौलत 150 रन बनाए थे। 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट की शुरूआत से पहला नाम वापस ले लिया था।

रॉय न इंग्लैंड के लिए 64 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 137.61 की स्ट्राईक रेट से 1522 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। 

केकेआर को मोहाली में खेले गए बारिश से बाधित पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 7 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम अपना अगला मैच गुरुवार (6 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने घरेलू मैदान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार