कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के शुरू होने से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। गौरतलब है कि उन्होंने अपने कैरेबियन सुपरस्टार आंद्रे रसेल (Andre Russell) के सम्मान में नंबर-12 जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, KKR ने साल 2026 के सीजन से पहले Knights Unplugged 3.0 इवेंट का आयोजन किया जहां टीम के सीईओ वैंसी मैसूर ने आंद्रे रसेल के जर्सी नंबर को रिटायर करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "आंद्रे रसेल के सम्मान में हम इस नंबर 12 की जर्सी को रिटायर करना चाहते हैं।"
बता दें कि वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल में साल 2014 से लेकर साल 2025 यानी पूरे 12 साल कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे और इस दौरान उन्होंने 139 मैचों में 2,658 रन ठोके और 124 विकेट चटकाए। वो KKR के लिए गौतम गंभीर (122 मैचों में 3,345 रन) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले और सुनील नारायण (198 मैचों में 210 विकेट) के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
खास बात ये है कि आंद्रे रसेल भले ही आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वो साल 2026 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में नज़र आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें टीम ने पावर कोच के तौर पर टीम में जोड़ लिया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आंद्रे रसेल इस भूमिका में टीम के लिए कितना योगदान कर पाते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी।