नई दिल्ली, 21 अप्रैल (CRICKETNMORE) । कोलकाता के कप्तान कप्तान गौतम गंभीर ने बंगाल के युवा क्रिकेटर अंकित केशरी की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी आईपीएल टीम दिवंगत अंकित केशरी के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। बंगाल के युवा क्रिकेटर अंकित ने मैदान पर लगी चोट के बाद कल दम तोड़ दिया।
Advertisement
फिलीप ह्यूज त्रासदी के पांच महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर एक और उदीयमान खिलाड़ी की मौत ने सभी को झकझोर दिया। केशरी को 17 अप्रैल को कैच लपकते समय दूसरे खिलाड़ी से टकराने के कारण चोट लगी थी।
गंभीर ने कहा ,‘‘ वह अब हमारे बीच नहीं है और इससे हम व्यथित है। उसके परिवार ने जो खोया है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन मैं यह आश्वासन देता हूं कि केकेआर उसके परिवार के लिये जो बन पड़ेगा, करेगी।’’
Advertisement
एजेंसी