रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरसीबी के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन ही बना पाई।

Advertisement

इस मैच में गुजरात के 3 भरोसेमंद बल्लेबाज भी नहीं चल सके और जोस बटलर तो पूरी तरह आउट ऑफ टच नजर आए। बटलर ने आउट होने से पहले 23 गेंदों में 19 रन की धीमी पारी खेली। हालांकि, जब बटलर ने अटैक करने की कोशिश की तभी क्रुणाल पांड्या ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। उन्होंने अपनी इस गेंद से साबित कर दिया कि वो बटलर से एक कदम आगे चल रहे थे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गुजरात की पारी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों स्टार सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन भी 12 रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली। निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इस खराब शुरुआत के बाद एक छोर पर वाशिंगटन सुंदर जरूर टिके रहे और उन्होंने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में रसिख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या को भी 1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार