टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन (शनिवार) बड़ा झटका लगा। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) गर्दन में अकड़न की समस्या के चलते तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उनके सब्सीट्यूट के तौर पर युवा केएस भरत (KS Bharat) विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर उतरे। बता दें कि भरत ने भारत के इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। 

Advertisement

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, “ रिद्धिमान साहा की गर्दन में अकड़न है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी प्रगति पर नजर बनाए हुए है। उनकी गैरमौजूदगी में केएस भरत विकेटकीपिंग करेंगे।” 

Advertisement

बीसीसीआई के बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि साहा विकेटकीपर के लिए कब वापसी कर पाएंगे।

साहा ने दूसरे दिन करीब दो सेशन विकेटकीपिंग की थी। हालांकि बल्लेबाजी में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए थे। 

भरत घरेलू क्रिकेट में आंध्र क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं, वहीं आईपीएल 2021 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। भरत ने 78 फर्स्ट क्लास मैच में 4283 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 308 रन रहा है। 

बता दें कि ऋषभ पंत टेस्ट में विकेटकीपर के रोल के लिए भारतीय टीम की पहली पसंद बन चुके हैं। पंत इस को इस सीरीज में आराम दिया गया है, जिसके चलते साहा को मौका मिला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार