India vs Australia: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। कुलदीप इस मुकाबले में थोड़े मंहगे रहे औऱ 3.2 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए, उन्होंने मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

कुलदीप विदेशी सरजमीं पर भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मुकाबले के बाद उनके विदेश में 18 पारी में 39 विकेट हो गए हैं। बता दें कि कुलदीप ने इस फॉर्मेट में अभी तक 47 पारियों में 88 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

कुलदीप ने इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत से बाहर 32 पारी में 37 विकेट लिए हैं।

विदेश में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट

कुलदीप यादव- 39 विकेट (18 पारी)

युजवेंद्र चहल- 37 विकेट (32 पारी)

Advertisement

हार्दिक पांड्या- 36 विकेट (35 पारी)

जसप्रीत बुमराह- 34 विकेट (25 पारी)

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज  में 1-0 की बढ़त बना  ली है। 17 साल बाद इस फॉर्मेट में भारत मेलबर्न में कोई मुकाबला हारा है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 18.4 ओवर में 125 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में  6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। बता दें कि कैनबरा में हुआ सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रविवार (2 नवंबर) को होबार्ट में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार