Kuldeep Yadav Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 48वां मुकाबला मंगलवार, 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान DC के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) एक खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं, वहीं उनके पास साउथ अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का भी सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

नॉर्खिया का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कुलीदप

Advertisement

कुलदीप यादव के पास गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया को पछाड़ते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए चौथा सबसे सफल गेंदबाज़ बनने का मौका है। ये बाएं हाथ का गेंदबाज़ DC के लिए अब तक 48 मैचों में 59 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ एनरिक नॉर्खिया ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 46 मैच खेलते हुए 60 विकेट चटकाए हैं।

ऐसे में ये साफ है कि अगर कुलदीप यादव DC vs KKR में कोलकाता नाइट राइडर्स के सिर्फ दो विकेट चटका देते हैं तो वो एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़ते हुए टीम के चौथे सबसे सफल गेंदबाज़ बन जाएंगे। गौरतलब है कि फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर अमित मिश्रा का नाम दर्ज है जिन्होंने DC के लिए 103 मैच खेलते हुए 110 विकेट चटकाने का कारनामा किया।

दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल गेंदबाज़

Advertisement

अमित मिश्रा - 103 मैच में 110 विकेट
कगिसो रबाडा - 50 मैचों में 76 विकेट
अक्षर पटेल - 91 मैचों में 65 विकेट
एनरिक नॉर्खिया - 46 मैचों में 60 विकेट
कुलदीप यादव - 48 मैचों में 59 विकेट

ये खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं कुलदीप

ये भी जान लीजिए कि कुलदीप यादव के पास आईपीएल में अपनी विकेटों की सेंचुरी पूरी करने का बड़ा मौका है। ये भारतीय स्पिनर अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 93 मैच खेलते हुए 99 विकेट चटका चुका है। यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ एक विकेट चटकाते ही वो आईपीएल में अपनी विकेटों की सेंचुरी पूरी कर लेंगे।

Advertisement

KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है DC की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - आशुतोष शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार