बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच शुरू हो चुका है लेकिन इस दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होते ही भारतीय टीम के फैंस काफी भड़के हुए हैं। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है और उनकी जयदेव उनादकट को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया। मैनेजमेंट के इस फैसले से फैंस काफी भड़के हुए हैं और वो कप्तान केएल राहुल और हेड कोच राहुल द्रविड़ को जमकर फटकार लगा रहे हैं।

Advertisement

कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जिसके चलते टीम इंडिया उस मैच को जीतने में सफल रही थी। कुलदीप को उनके शानदार प्र्दर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। हालांकि, उन्हें दूसरे टेस्ट में मौका ना मिलना हर किसी की समझ से परे है।

Advertisement

इससे पहले कुलदीप यादव के साथ आईपीएल में भी ऐसा सुलूक हो चुका है और अब कुलदीप के दूसरे टेस्ट में बाहर होने से भी फैंस काफी भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया की जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक फैन ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि कुलदीप को बाहर करना किसी गुनाह से कम नहीं है। वहीं, एक य़ूजर ने अपने मीम में लिखा कि क्या यही है आपकी समानता। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार