भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद मानव सुथार का नाम हर किसी की जुबान पर है लेकिन सुथार के साथ-साथ कुलदीप यादव ने भी दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

कुलदीप को पहली पारी में तो एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर में ही 3 विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया। इन 3 में से 2 विकेट तो उन्होंने लगातार गेंदों में लिए और मैच खत्म कर दिया। उनकी इन विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Double-strike and victory sealed

Kuldeep Yadav wraps up a massive win for #TeamIndia in New Chandigarh

Scorecard https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @imkuldeep18 pic.twitter.com/tNC2HcqQHm

— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
Advertisement

इस मैच की बात करें तो तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है।  चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज औऱ मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले तीसरे दिन के पहले सत्र में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और मेजबान भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार