दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या कुलदीप अपनी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट (IPL 2024) से ही तो बाहर नहीं हो जाएंगे? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि कुलदीप की इंजरी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Advertisement

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की चोट गंभीर नहीं है और वो अभी भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ सफर कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुलदीप यादव को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है और मैदान पर कुलदीप की कब वापसी होगी ये भी कुछ तय नहीं है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है जो कि 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

कुलदीप मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेंगे या नहीं फिलहाल ये तय नहीं हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये राहत की बात है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं मानी जा रही। आपको बता दें कि कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा हैं, ऐसे में अगर वो बीच टूर्नामेंट से चोटिल होने के कारण बाहर हो जाते हैं तो ये डीसी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

ये भी जान लीजिए कि कुलदीप यादव का चोटिल होना सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही नहीं, बल्कि इंडियन टीम के लिए भी खतरे की घंटी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम का अहम हिस्सा हो सकते हैं। आईसीसी का ये मेगा इवेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून के महीने में खेला जाएगा जिसके शुरू होने में बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

Also Read: Live Score

Advertisement

ऋषभ पंत(कप्तान), पृथ्वी शॉ, स्वास्टिक चिकारा, यश धुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, झाई रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दूबे, रसिक सलाम, विक्की ओस्टवाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार