भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है जहां इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया। प्लेइंग इलेवन से चाइनामेन गेंदबाज़ कुलदीप यादव का नाम नदारद नजर आया।

Advertisement

कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह ना दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी निराशा ज़ाहिर कर रहे हैं। फैंस टीम मैनेजमेंट और विराट कोहली को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक फैन ने कुलदीप का दर्द महसूस करते हुए लिखा, 'क्या मैं इतना बुरा हूं विराट कोहली कि प्लेइंग इलेवन में भी मेरी जगह नहीं बन रही है।' चेन्नई टेस्ट में कुलदीप को बाहर रखे जाने के बाद आलम ये है कि फैंस के अलावा कई पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स भी कुलदीप के बाहर होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

चेन्नई टेस्ट में अचानक से बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज़ नदीम को एंट्री मिल गई है और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने सभी फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नदीम अपनी सेलेक्शन से इंसाफ कर पाते हैं या नहीं। नदीम ने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है और ये उनका दूसरा टेस्ट मैच है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार