मुंबई इंडियंस में हुआ बदलाव, सिर्फ 8 टी-20 मैच खेलने वाले कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम में किया शामिल

Updated: Thu, Apr 28 2022 13:31 IST
मुंबई इंडियंस में हुआ बदलाव, सिर्फ 8 टी-20 मैच खेलने वाले कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम में किया शामिल (Image Source: Google)

IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya Singh) को टीम में शामिल किया है। मुंबई ने कार्तिकेय सिंह को मोहम्मद अरशद खान (Mohd Arshad Khan) की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के काऱण आईपीएल 2022 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। आईपीएल द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। 

कुमार कार्तिकेय सिंह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। 2018 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब तक 9 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 35, 18 और 9 विकेट दर्ज हैं। 

मुंबई इंडियंस ने कार्तिकेय सिंह को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वह पहले से ही मुंबई इंडियंस की सपोर्ट टीम का हिस्सा थे। कार्तिकेय सिंह ने नेट्स में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया है। 

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

बता दें कि इस सीजन अब तक मुंबई की टीम जीत का खाता खोलने में नाकाम रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई को लगातार 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई अपना अगला मुकाबला 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी।  

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें