रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को सोमवार रात यहां आईपीएल मुकाबले में 18 रन से हरा दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 126/9 रन का मामूली स्कोर बनाया। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सर्वाधिक 44 रन बनाये जबकि उनके जोड़ीदार विराट कोहली ने 31 रन का योगदान दिया। दोनों ने ओपनिंग साझेदारी में नौ ओवर में 62 रन जोड़े।

Advertisement

बेंगलुरु के गेंदबाजों ने बेहतरीन और कसी हुई गेंदबाजी की और लखनऊ को 19.5 ओवर में 108 रन पर निपटा दिया। स्पिनर कर्ण शर्मा और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने क्रमश: 2/20 और 2/15 विकेट लिए।

इस बीच मैच के बाद कोहली और लखनऊ टीम के मेंटर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के बीच कुछ गरमा गरम बहस देखी गई जिसे लेकर जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ अनिल कुंबले कुछ नाराज दिखे। उन्होंने कहा, "काफी भावनाएं थीं लेकिन आप इन भावनाओं को यहां नहीं दिखा सकते। यह महत्वपूर्ण है कि आपके बीच बातचीत हो लेकिन इस तरह की बहस स्वीकार्य नहीं है।"

कुंबले ने कहा, "कुछ भी हुआ हो, लेकिन आपको अपने प्रतिद्वंद्वी और मैच का सम्मान करना होगा। एक बार जब मैच समाप्त हो जाता है, आपको हाथ मिलाना होता है और अपनी कटुता को छोड़ देना होता है क्योंकि खिलाड़ी और विपक्षी टीम का सम्मान करना जरूरी है। मैं नहीं जानता कि उनके बीच क्या कहा गया, कुछ चीजें निजी हो सकती हैं लेकिन आप उसको क्रिकेट मैदान पर नहीं चाहते। गौतम और विराट तथा अन्य जो खिलाड़ी इसमें शामिल थे। उसे देखना अच्छी बात नहीं है।"

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

राहुल की चोट पर कुंबले ने कहा, "यदि केएल फिट होते तो हमें यहां अलग ही कहानी देखने को मिलती, खासतौर पर इस तरह के विकेट पर।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार