Kusal Mendis Record: श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में अपने बैट से धमाल मचाकर दो खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका ग्रुप बी का हिस्सा है और उनका पहला मुकाबला शनिवार, 13 सितंबर को बांग्लादेश (SL vs BAN) के खिलाफ शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में होगा। 

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए टी20I में कुसल परेरा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 84 टी20 मैचों में 2,076 रन बनाकर ये कारनामा किया है। इस फॉर्मेट में कुसल मेंडिस के नाम 180 चौके और 86 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

यहां से अगर कुसल मेंडिस टी20 एशिया कप 2025 के दौरान 14 छक्के जड़ने का कारनामा करते हुए वो टी20I फॉर्मेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे और श्रीलंका के लिए ये खास सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका के किसी भी खिलाड़ी ने आज तक अपने टी20I करियर में 100 छक्के मारने का कारनामा नहीं किया है।

श्रीलंका के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के

कुसल मेंडिस - 84 टी20 मैचों में 86 छक्के

दासुन शनाका - 108 टी20 मैचों में 74 छक्के

Advertisement

कुसल परेरा - 82 टी20 मैचों में 68 छक्के

चरिथ असलंका - 64 टी20 मैचों में 61 छक्के

टी20 में 200 चौके: एशिया कप 2025 के दौरान कुसल मेंडिस अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर अगर 20 चौके मारते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 200 चौके पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले अपने देश के सिर्फ और सिर्फ चौथे खिलाड़ी होंगे। श्रीलंका के लिए तिलकरत्ने दिलशान (223 चौके), कुसल परेरा (205 चौके), और पथुम निसांका (202 चौके) ने ही टी20 फॉर्मेट में 200 या उससे ज्यादा चौके मारे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका का स्क्वाड: चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, जनि‍थ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे, चामिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार