Kusal Mendis Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड का पहला मुकाबला बीते शनिवार, 20 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN T20) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई स्टार बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने सिर्फ 34 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए ओपनिंग करते हुए 25 गेंदों पर 1 चौका और 3 छक्के ठोकते हुए 34 रन बनाए जिसके साथ ही अब वो टी20 एशिया कप के इतिहास में रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि कुसल मेंडिस ने 10 मैचों में 30.77 की औसत से 277 रन बनाकर ये कारनामा किया है। वहीं बात करें अगर रोहित शर्मा, जो कि अब इस खास लिस्ट में छठे पायदान पर खिसक गए हैं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए 9 मैचों में 271 रन बनाए।

टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली (भारत) - 10 मैचों की 9 इनिंग में 429 रन

पथुम निसांका (श्रीलंका) - 10 मैचों की 10 इनिंग में 319 रन

Advertisement

बाबर हयात (हांगकांग) - 8 मैचों की 8 इनिंग में 292 रन

मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) - 6 मैचों की 6 इनिंग में 281 रन

कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - 10 मैचों की 10 इनिंग में 277 रन

Advertisement

रोहित शर्मा (भारत) - 9 मैचों की 9 इनिंग में 271 रन

ये भी बता दें कि कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए दूसरे सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 88 मैचों में 17 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए इस फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए 2,198 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 एशिया कप के सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद श्रीलंका ने 20 ओवर में दासुन शनाका 37 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी के दम पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश के लिए सैफ हसन (61 रन) और तौहीद हिरदॉय (58 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 19.5 ओवर में 169 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से ये रोमांचक मुकाबला जीता। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार