Sri Lanka vs England 3rd T20I: श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने मंगलवार (3 फरवरी) इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी इंटरनेशनल में 26 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन इस मैच में उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई

Advertisement

मेंडिस के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह 100वां मुकाबला है। वह श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 154 वनडे इंटरनेशल मैच खेले हैं।

12000  रन पूरे

इस पारी के दौरान मेंडिस ने इंटनरेशनल क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा 383 पारी खेलकर यह मुकाम हासिल  किया।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जिसमें सैम कुरेन ने 48 गेंदों में 58 रन औऱ जोस बटलर ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 5 विकेट, मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, डुनिथ वेलालागे औऱ महीश तीक्षणा ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 19.3 ओर मे 116 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 4 विकेट और विल जैक्स ने 3 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार