Kusal Mendis Hit Wicket in Eliminator: न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बनाए और जवाब में गुजरात की टीम ने भी शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। अपना पहला मैच खेल रहे श्रीलंकाई और गुजरात टाइटंस के कीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो जिस तरीके से आउट हुए उसके लिए वो सिर्फ खुद को ही कसूरवार ठहराएंगे।

Advertisement

इस मैच में शॉट खेलते समय मेंडिस हिट विकेट हो गए। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर द्वारा फेंके गए पारी के सातवें ओवर में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्वीप खेलने के लिए घुटने के बल बैठकर शॉट खेला, लेकिन उनका पिछला पैर फिसल गया और स्टंप से जा टकराया और मुंबई इंडियंस को एक बड़ा विकेट मिल गया। मेंडिस के आउट होते ही साई सुदर्शन के साथ उनकी 64 रन की साझेदारी भी समाप्त हो गई।

Advertisement

मेंडिस ने आउट होने से पहले 10 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और जॉनी बेयरेस्टो उतरे थे। दोनों ने 7.2 ओवर में 84 रन की साझेदारी की। बेयरेस्टो 22 गेंद पर तीन छक्के और चार चौके की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर चार छक्के और नौ चौके लगाते हुए 81 रनों की धुआंधार पारी खेली। रोहित के पास अपना तीसरा आईपीएल शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन रन गति बढ़ाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने छोटी लेकिन अहम और विस्फोटक पारियां खेलीं। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन, तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर तीन छक्के लगाते हुए 25 और हार्दिक पांड्या ने नौ गेंद पर तीन छक्के लगाते हुए 22 तेज रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार