Kusal Mendis Record: श्रीलंका क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) पाकिस्तान टी20 ट्राई नेशन सीरीज (Pakistan T20I Tri-Nation Series) में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि कुसल मेंडिस के पास एक ऐसी खास सेंचुरी पूरी करने का सुनहरा मौका है जो कि टी20I में श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अब तक टी20 क्रिकेट में 90 मैचों की 90 पारियों में 25.55 की औसत और 131.45 की स्ट्राइक रेट से 2198 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 193 चौके और 89 छक्के जड़े।

Advertisement

यहां से अगर कुसल मेंडिस पाकिस्तान टी20 ट्राई सीरीज में 11 छक्के मारने में कामयाब होते हैं तो वो टी20I में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ श्रीलंका के लिए टी20 फॉर्मेट में ये छक्कों की खास सेंचुरी पूरी करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

श्रीलंका के लिए टी20I में सर्वाधिक छक्के

कुसल मेंडिस - 90 मैचों की 90 पारियों में 89 छक्के

दासुन शनाका - 114 मैचों की 103 पारियों में 81 छक्के

Advertisement

कुसल परेरा - 88 मैचों की 87 पारियों में 71 छक्के

चरिथ असलंका - 70 मैचों की 68 पारियों में 64 छक्के

पथुम निसांका - 74 मैचों की 73 पारियों में  59 छक्के

Advertisement

इतना ही नहीं, कुसल मेंडिस (193 टी20 चौके) के पास टी20I में 200 चौके पूरे करने का भी सुनहरा मौका है। इसके लिए उन्हें पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज में सिर्फ 7 चौके ठोकने होंगे। श्रीलंका के लिए सिर्फ कुसल परेरा (220 टी20 चौके), पथुम निसांका (225 टी20 चौके), और तिलकरत्ने दिलशान (223 टी20 चौके) ने ही ये कारनामा किया।

बतातें चले की कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए तीसरे सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 90 मैचों में 2198 रन बनाकर ये कारनामा किया। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ कुसल परेरा (2276 टी20 रन) और पथुम निसांका (2211 टी20 रन) ही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान टी20 ट्राई नेशन सीरीज के लिए श्रीलंका का पूरा स्क्वाड: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, वनिंदु हसरंगा, महिश तीक्षणा, दुषान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, एशन मलिंगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार