आईपीएल 2024 के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से 17 साल के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू किया। हालांकि अपने डेब्यू मैच पर उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज आईपीएल डेब्यू पर सबसे महंगा स्पैल डालने वाला गेंदबाज बन गया। 

Advertisement

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में 16.50 के इकॉनमी रेट की मदद से 66 रन खर्च कर डालें। इससे पहले अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन 2013 में मोहाली में पंजाब किंग्स के लिए माइकल नेसर ने दिए थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में  62 रन खर्च कर डाले। 

Advertisement

17 साल के मफाका आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए है। इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे। उन्होंने छह मैचों में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए। टूर्नामेंट के एक एडिशन में में किसी ने भी इतने विकेट नहीं लिए हैं। हालांकि वो अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए। मफाका को मुंबई ने दिलशान मदुशंका के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ा था, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

आईपीएल की सबसे महंगी गेंदबाजी 

0/70 (4) - बासिल थम्पी (SRH) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2018

0/69 (4) - यश दयाल (GT) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023

Advertisement

0/66 (4) - ईशांत शर्मा (SRH) बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2013

0/66 (4) - मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम SRH, हैदराबाद, 2019

1/66 (3.5) - अर्शदीप सिंह (PBKS) बनाम MI, मोहाली, 2023

Advertisement

0/66 (4) - क्वेना मफाका (MI) बनाम SRH, हैदराबाद, 2024

आईपीएल 2024 के आठवें मैच में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हैड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 277 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। 

मेंस टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक इनिंग स्कोर

Advertisement

314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023

278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

278/4 - चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019

Advertisement

277/3 - SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024

Also Read: Live Score

275/6 - पंजाब बनाम आंध्र, रांची, 2023

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार