मोहाली (पंजाब, 7 मई (CRICKETNMORE): गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ के आई.एस . बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 47वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीजन में खेले गए 10 में से पांच मैचों में जीत के साथ पंजाब आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है, वहीं गुजरात पिछले 11 मैचों में से तीन में सफलता के साथ सातवें स्थान पर है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संभावित भारतीय टीम की घोषणा, गंभीर की वापसी तो रहाणे टीम से बाहर

Advertisement

दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इससे पहले हुए मैच में पंजाब ने गुजरात को 26 रनों से हराया था। 

Indian Twenty20 League, 2017

   PUN   V/S   GUJ  

47th match - Punjab v Gujarat

Sun May 07 20:00 IST

Scorecard | Commentary

Advertisement

इस मैच के लिए पंजाब में एक बदलाव हुआ है। अंतिम एकादश में मनन वोहरा के स्थान पर गुरकीरत सिंह को जगह मिली है। 

गुजरात में भी एक बदलाव हुआ है। ब्रैंडन मैक्लम के स्थान पर धवल कुलकर्णी को शामिल किया गया है। 

टीमें : 

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, ड्वेन स्मिथ, धवल कुलकर्णी, प्रदीप सांगवान , बासिल थंपी और अंकित सोनी।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), गुरकीरत सिंह, शॉन मार्श, हाशिम अमला, मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मोहित शर्मा, वरुण एरॉन, संदीप शर्मा, अक्षर पटेल और टी नटराजन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार