न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ((Kyle Jamieson)) पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगा है। आईसीसी ने एक बयान में बताया कि जैमीसन को मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

Advertisement

जैमीसन पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। जैमीसन ने बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर के दौरान टीवी अंपायर के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था।

Advertisement

जैमीसन ने अपने ऊपर लगे आरोप और जुर्माने को स्वीकार किया, जिसके बाद इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उन पर जुर्माना मैच रेफरी जेफ क्रोव ने लगाया था।

जैमीसन ने अपने फॉलोथ्रू में बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर में बल्लेबाज तमीम इकबाल का एक शानदार कैच लपका। अंपायर ने भी इस कैच के बाद बल्लेबाज को आउट करार दिया।

हालांकि मैदानी अंपायर ने इस पर थर्ड अंपायर की राय लेना सही समझा। इसके बाद टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलटते हुए तमीम इकबाल को नॉट आउट करार दिया और इस पर जैमीसन ने अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया।

जैमीसन पर यह आरोप मैदानी अंपायर क्रिस गफाने और क्रिस ब्राउन तथा तीसरे अंपायर वाइने नाइट और चौथे अंपायर एश मेहरोत्रा ने लगाए थे।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में कप्तान टॉम लाथम (नाबाद 110) के मैच जिताऊ शतक की बदौलत बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार