RCB के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थीं। काइल जैमीसन के चर्चा में रहने के पीछे की वजह उनकी गेंदबाजी या फिर उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनकी मुस्कुराहट थी। काइल जैमीसन डगआउट में बैठे आरसीबी की मसाज थेरेपिस्ट नवनीता गौतम को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए।

Advertisement

इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और फैंस ने जमकर उसपर MEMES भी बनाया था। इसी बीच नवनीता गौतम से जुड़ा एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने पुरुष एथलीटों के लिए मसाज थेरेपिस्ट के तौर पर काम करने के बारे में खुलकर बातचीत की है।

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान, नवनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें पुरुष एथलीटों के साथ काम करने में कोई दिक्कत होती है। इस सवाल का जवाब देते हुए नवनीता ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि मेरे आसपास मेरे 20 भाई हैं। मेरा मानना ​​​​है कि जब तक खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ आपके काम पर भरोसा करते हैं, तब तक लिंग कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए क्योंकि हम सभी पेशेवर की तरह एक टीम के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं।'

केकेआर के गेंदबाजों के सामने जब आरसीबी के बल्लेबाज एक के बाद एक ढेर हो रहे थे तब डगआउट में बैठे जैमीसन को अपनी ही दुनिया में मस्त देखा गया था। बता दें कि नवनीता गौतम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली महिला सपोर्ट स्टाफ सदस्य हैं। उन्हें वर्ष 2019 में नियुक्त किया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार