दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां हागले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को पाकिस्तान को पहली पारी में 297 रनों पर ऑल आउट कर दिया। जैमीसन ने पांच विकेट लिए। वहीं पाकिस्तान के लिए अजहर अली ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। अजहर की पारी की मदद से ही पाकिस्तान एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Advertisement

टिम साउदी ने तीसरे ओवर में ही शान मसूद (0) को आउट कर न्यूजीलैंड टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अजहर और आबिद ने दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। जैमीसन ने आबिद को 25 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

Advertisement

इसके बाद पाकिस्तान ने दो विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए। हैरिस सोहेल (1) और फवाद आलम (2) जल्दी आउट हो गए।

अजहर और कप्तान मोहम्म रिजवान ने फिर 88 रन जोड़े और पारी को संभाला। पाकिस्तान अच्छी स्थिति में लग रही थी तभी जैमीसन ने एक बार फिर साझेदारी तोड़ने का काम किया और रिजवान को 61 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

अजहर भी 227 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। अजहर ने 172 गेंदों की पारी में 12 चौके मारे।

फहीम अशरफ और जफर गोहर ने निचले क्रम में 48 और 34 रन बना टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम 84वें ओवर में ऑल आउट हो गई और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।

Advertisement

जैमीसन के अलावा साउदी और ट्रेंट बाउल्ट ने दो-दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार