यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मलिंगा ने मंगलवार (14 सितंबर) को अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। 2004 में डेब्यू करने वाले मलिंगा ने डेढ़ साल पहला श्रीलंका के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

Advertisement

बता दें कि मलिंगा ने 2011 में टेस्ट औऱ 2019 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। इस साल की शुरूआत में मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।  

Advertisement

मलिंगा लिमिटेड ओवर क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार थे। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 107 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था।

मलिंगा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 हैट्रिक चटकाई हैं।

इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के भी वह सबसे सफल गेंदबाज हैं। मुंबई इडियंस के लिए खेलते हुए मलिंगा ने आईपीएल में कुल 170 विकेट चटकाए। टी-20 में उनके नाम 295 मैचों में 390 विकेट दर्ज हैं।

17 साल लंबे अपने इंटरनेशनल करियर में मलिंगा ने 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उनके नाम क्रमश: 101, 338 और 107 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार