Latest ICC ODI Rankings: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trohy 2025) के शुरू होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बेहद ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, भारतीय टीम के यंग स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) आईसीसी की ताजा ओडीआई रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज़ बन चुके हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया के 'प्रिंस' ने पाकिस्तान के बाबर आज़म (Babar Azma) को पछाड़कर नंबर-1 का ताज हासिल किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है जिसके अनुसार अब शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन चुके हैं। गिल के नाम 796 अंक हो गए हैं जिसके साथ ही उन्होंने बाबर आज़म को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में बाबर के पास 773 अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें कि गिल को ताजा रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ है, वहीं बाबर एक पायदान नीचे गिरे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि 25 वर्षीय शुभमन गिल मौजूदा समय में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में 86.33 की औसत से सबसे ज्यादा 259 रन ठोके थे। ये भी जान लीजिए कि टीम इंडिया का ये यंग स्टार देश के लिए अब तक 50 ODI मैच खेल चुका है जिसके दौरान उन्होंने 60.16 की औसत से 2587 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, उन पर चयनकर्ताओं ने काफी भरोसा जताया है यही वजह है वो टीम के उपकप्तान भी चुने गए हैं।

ये भी जान लीजिए कि आईसीसी की ताजा ODI रैंकिंग में शुभमन गिल के अलावा टॉप-10 में भारतीय टीम से रोहित शर्मा (नंबर-3, 761 पॉइंट्स), विराट कोहली (नंबर-6, 727 पॉइंट्स) और श्रेयस अय्यर (नंबर-9, 679 पॉइंट्स) भी मौजूद हैं। इसके अलावा ODI रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बैटर हेनरिक क्लासेन (नंबर-4) को एक पायदान का फायदा हुआ है, वहीं न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल (नंबर -5) दो पायदान ऊपर उठ गए हैं। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा फायदा श्रीलंका के कैप्टन चरिथ असंलका को मिला है जो कि 8 पायदान ऊपर चढ़कर 694 पॉइंट्स के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार