South Africa Women vs India Women, 3rd T20I: कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के तूफानी शतक  दम पर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (22 अप्रैल) को  जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैच की सीरीज में 3-0  से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

भारत के लिए टॉप स्कोरर रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों में नाबाद 66 रन जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के जड़कर 64 रन बनाए।। ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया है। 

साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 2 विकेट औऱ नादिन डी क्लर्क ने 1विकेट  लिया। 

जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर की धमाकेदार जीत हासिल कर ली। वोल्वार्ड्ट और सुने लुस ने मिलकर शानदार शुरूआथ की और पहले विकेट के लिए 183 रन की विशाल साझेदारी की।  

वोल्वार्ड्ट ने 47 गेंद में शतक जड़ते हुए 53 गेंदों में 115 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के जड़े। यह उनके करियर का 17वां इंटरनेशनल शतक है। वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटनरेशनल शतक जड़ने के मामले में मैग लेनिंग औऱ स्मृति मंधाना संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। वहीं लुस ने 42 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए एकमात्र विकेट श्रेयंका पाटिल ने हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार