अभिषेक शर्मा की सफलता के पीछे युवराज सिंह का बड़ा हाथ है। योगराज सिंह ने खुलासा किया कि कैसे युवराज ने अभिषेक की लाइफस्टाइल में सख्ती लाई, देर रात पार्टी और लड़कियों से मिलने पर रोक लगाई। युवी ने उन्हें अनुशासन सिखाया और सुबह 5 बजे उठने की आदत डलवाई। इसी सख्त मार्गदर्शन ने अभिषेक को आज का चमकता सितारा बनाया।

Advertisement

अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह की दोस्ती के बारे में हर भारतीय क्रिकेट फैन जानता है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज़ ने खुद कई बार माना है कि युवराज सिंह की गाइडेंस ने उनके करियर को नई दिशा दी। हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी रिकॉर्डतोड़ 141 रन की पारी के बाद भी अभिषेक ने युवी का शुक्रिया अदा किया था, और युवराज ने भी उनकी मैच्योरिटी की खूब तारीफ की थी।

Advertisement

अब योगराज सिंह ने Cricket Next से बात करते हुए इस दोस्ती के पीछे की कहानी बताई है। योगराज ने खुलासा किया कि युवराज ने अभिषेक को पहली बार पंजाब के जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट्स में खेलते देखा था। जब युवी ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) से अभिषेक के आंकड़े मंगवाए तो वहां से जवाब मिला- "वो तो एक बॉलर है।" लेकिन जब युवी ने खुद रिकॉर्ड देखे तो पता चला कि अभिषेक पहले ही 24 शतक जमा चुके थे। युवराज ने फौरन कहा, "ये लोग गलत जानकारी दे रहे हैं।"

इतना ही नहीं, योगराज ने बताया कि युवराज ने अभिषेक की लाइफस्टाइल भी सुधारी। देर रात पार्टी करना, देर से घर लौटना, लड़कियों से मिलना- ये सब आदतें बदलने के लिए युवी ने उन्हें सख्त नियमों में बांध दिया। रात 9 बजे सोने का अल्टीमेटम और सुबह 5 बजे उठने का सख्त आदेश।

योगराज ने यह भी बताया कि युवराज ने शुभमन गिल के साथ भी ऐसा ही किया था। दोनों खिलाड़ी बाद में 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेले।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

अंत में योगराज बोले, "जब एक हीरा दूसरे हीरे के हाथ में आता है तो कोहिनूर बनता है। अगर अभिषेक गलत लोगों के हाथ लग जाते तो शायद वो भी बिखर जाते, जैसे कई टैलेंटेड खिलाड़ी बिखर गए।"

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार