लंदन, 17 मार्च।  इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि हेल्स जब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे थे तब वह कोरोनावायरस के लक्ष्ण से पीड़ित थे। पीएसएल में कराची किंग्स के लिए खेलने वाले हेल्स ने एक बयान जारी करके कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ रहने की जरूरत थी और इसलिए वह जल्दी ही टूर्नामेंट को छोड़कर आए गए थे। उन्होंने साथ ही कहा कि वह पीएसएल को छोड़न के बाद बीमार पड़े हैं।

Advertisement

इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने कहा था कि लीग को टालने का फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि इस लीग में भाग ले रही फ्रेंचाइजी कराची किंग्स का एक खिलाड़ी कोरोनावायरस से संक्रमित था।

Advertisement

हेल्स ने एक बयान में कहा, "इस समय क्रिकेट दुनिया और सोशल मीडिया पर एक अफवाह चल रही है और उसे देखते हुए मुझे महसूस हुआ कि मुझे अपनी स्थिति को लेकर पूरी सफाई देने की जरूरत है। अन्य विदेशी खिलाड़ियों की तरह मुझे भी पीएसएल को छोड़ने की जल्दी महसूस हुई क्योंकि कोविड-19 विश्व स्तर पर फैल रहा है। मुझे लगा कि इस समय मुझे अपने परिवार के पास होना चाहिए।"

हेल्स ने आगे कहा, "मैं शनिवार तड़के इंग्लैंड लौट आया और उस समय मैं पूरी तरह से फिट था और मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि जब मैं रविवार को सुबह उठा तो मुझे बुखार थे और फिर मैंने सरकार के निर्देशों के अनुसार, खुद को भीड़ से अलग (सेल्फ आइसोलेशन) रखा। यह एक प्रक्रिया है, जिसे मैं अभी भी पूरा कर रहा हूं।"

सलामी बल्लेबाज ने कहा, "इस समय यह संभव नहीं है कि पूरी जांच हो, इसलिए मुझे उम्मीद है कि आज के बाद यह हो सकता है। इसलिए इसके बाद अब मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी।"

इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान ने कहा था, "एक खिलाड़ी कोरोनावायरस से पीड़ित था लेकिन वह पाकिस्तान में नहीं है।" सीईओ ने हालांकि उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया था।

Advertisement

वसीम ने कहा थाा कि पीएसएल के मैचों को स्थगित करने का फैसला सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद लिया गया है।

उन्होंने कहा था , "हमने पीएसल के मैचों को स्थगित करने का फैसला खिलाड़ियों सहित सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है।"

पाकिस्तान में कोरोनावायरस के अब तक 184 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पाकिस्तान ने कोरोनावायरस के कारण ही बांग्लादेश के साथ होने वाले आगामी वनडे और टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया है।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम को 29 मार्च को कराची पहुंचना था, जहां उसे मेजबान पाकिस्तान के साथ एक अप्रैल को वनडे और फिर पांच से नौ अप्रैल तक टेस्ट मैच खेलना था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार