राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले जोस बटलर (Jos Buttler) को जाने देना उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक था। 

Advertisement

बटलर आईपीएल 2018 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, उनके बल्ले से 83 मैचों में 41.84 की औसत और 147.79 की स्ट्राईक रेट से 3055 रन बनाए। आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया, लेकिन बटलर उनमें नहीं थे। मेगा ऑक्शन में बटलर को गुजराज टाइटंस की टीम ने खरीदा। 

Advertisement

सैमसन ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में कहा, “"आईपीएल आपको टीम का नेतृत्व करने और उच्चतम स्तर पर खेलने का अवसर देता है, और यह आपको करीबी दोस्त बनाने का भी मौका देता है। जोस बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। हमने सात साल तक एक साथ खेला। इस दौरान, हमारी बल्लेबाजी साझेदारी का समय ही इतना लंबा है कि हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जान गए। वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह हैं। जब भी मुझे कोई संदेह होता, तो मैं उनसे बात करता। जब मैं [2021 में] कप्तान बना, तो वह मेरे उप-कप्तान थे और उन्होंने मुझे एक अच्छा कप्तान बनने में मदद की।

सैमसन ने आगे कहा, “ उन्हें जाने देना मेरे लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक था। इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने उनसे डिनर के दौरान कहा था कि मैं अभी भी उस चीज उबर नहीं पाया हूं। अगर मैं आईपीएल में कुछ बदल पाता तो मैं हर तीन साल में खिलाड़ियों को रिलीज करने का नियम बदल देता।  हालांकि इसके अपने सकारात्मक पहलू हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर आप वह जुड़ाव, वह रिश्ता खो देते हैं जो आपने सालों में बनाया था। वह परिवार का हिस्सा थे। मैं इससे ज़्यादा क्या कह सकता हूँ?"

बता दें कि राजस्थान की टीम आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार