Advertisement

Liam Livingstone: अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) ने बुधवार (3 दिसंबर)को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2025 के मुकाबले में शारजाह वॉरियर्स (Sharjah Warriorz) को 39 रन से हरा दिया। नाइट राइडर्स की जीत के हीरो रहे लियाम लिविंगस्टोन,जिन्होंने 215.79 की स्ट्राईक रेट से 38 गेंदों में 2 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत नाबाद 82 रन की पारी खेली।

Advertisement

इस दौरान ड्वेन प्रीटोरियस द्वारा डाले गए पारी के 20वें औऱ आखिरी ओवर में लिविंगस्टोन ने कुल 32 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। लिविंगस्टोन ने पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का जड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। फिर उन्होंने लगातार 4 गेंदों में पर चार छक्के जड़े।

बता दें कि 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 का ऑक्शन होना है, ऐसे में लिविंगस्टोन की यह पारी उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पिछले सीजन में लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे,लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 233 रन का विशाल स्कोर बनाया। लिविंगस्टोन के अलावा शेरफन रदरफोर्ड ने 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

इसके जवाब में शारजाह की टीम 9 विकेट गवाकर 194 रन ही बना सकी। टिम डेविड ने 24 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली ओर ड्वेन प्रीटोरियस ने बल्लेबाजी में योगदान देते हए 20 गेंदों में 39 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

संक्षिप्त स्कोर: अबू धाबी नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 233/4 (लियाम लिविंगस्टोन 82*, शेरफेन रदरफोर्ड 45, आदिल राशिद 2-31, सौरभ नेत्रवलकर 1-33) ने शारजाह वॉरियर्स को 20 ओवर में 194/9 (टिम डेविड 60, ड्वेन प्रीटोरियस 39, जॉर्ज गार्टन 2-24, ओली स्टोन 2-37, आंद्रे रसेल 2-48, अजय कुमार 1-22) को 39 रन से हराया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार