Bangladesh vs Afghanistan 2nd ODI: लिटन दास (Liton Das) और मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने शुक्रवार (25 फरवरी) को खेले गए दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 88 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बांग्लादेश के 306 रनों के जवाब में अफगानिस्तान 45.1 ओवर में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहला झटका 38 रन के कुल स्कोर पर कप्तान तमीम इकबाल (12) के रूप में लगा। इसके बाद 83 रन के कुल स्कोर पर शाकिब अल हसन (20) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 202 रनों की साझेदारी की।

लिटान दास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 136 रनों की पारी खेली, वहीं मुश्फिकुर ने 93 गेंदों में नौ चौकों की बदौलत 86 रन बनाए। जिसकी बदौलत बांग्लागेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत काफी खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद रहमत शाह ने नजीबुल्लाह जादरान ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। शाह ने 71 गेंदों में 52 रन वहीं जादरान 54 रन की पारी खेली। लेकिन इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में अफगान टीम के विकेट गिरते रहे।

मोहम्मद नबी ने 32 रन और राशिद खान ने 29 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। अफगानिस्तान के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट, वहीं मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन, अफीफ होसैन, महमुदुल्लाह और शोरफुल इस्लाम ने एक-एक विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार