बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे लिटन ने 228 गेंदों में 138 रन की पारी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी यह पारी तब आई जब बांग्लादेश ने अपने 5 विकेट सिर्फ 26 रन के कुल स्कोर पर गवा दिए थे। 

Advertisement

लिटन दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जो टीम के कुल 50 रन पूरे होने से पहले नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने उतरे और फिर तीन शतक लगाए। इससे पहले उन्होंने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ चटगांव में 114 रन, जब बांग्लादेश ने 49 रन पर 4 विकेट गवा दिए थे। इसके बाद 2022 में मीरपुर में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में बांग्लादेश ने 24 रन पर 5 विकेट गवा दिए थे, जिसके बाद लिटन ने 141 रन की पारी खेली थी।    

Advertisement

लिटन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो बांग्लादेश ने 26 रन पर 5 विकेट गवा दिए थे, फिर उन्होंने 138 रन की पारी खेली। यह टेस्ट में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है, जब टीम ने अपने 5 विकेट इतने कम स्कोर पर गवा दिए।

गौरतलब है कि लिटन ने मेहदी हसन मिराज के साथ मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। मेहदी ने 124 गेंदों में 78रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में वापसी करते हुए 262 रन बनाए। बता दें पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे और उसे पहली पारी में 12 रन की बढ़त मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार