Zimbabwe vs Bangladesh Test: बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
लिटन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटगांव में खेले गए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। उन्हें यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। लिटन की जगह टीम में महिदुल इस्लाम भुइयां को शामिल किया गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बयान में कहा, "दास बाएं पैर की पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुई T20I सीरीज़ में भी नहीं खेल पाए थे। बीसीबी की मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति का जायज़ा लिया है और उनका मानना है कि उपलब्ध समय में दास के लिए टेस्ट मैच के लिए ज़रूरी फ़िटनेस हासिल करना मुश्किल होगा। बीसीबी नेशनल सिलेक्शन पैनल ने टेस्ट टीम में दास की जगह 27 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ माहिदुल इस्लाम भुइयां को बुलाया है।”
बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे की शुरूआत 28 जून से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद इस वेन्यू पर ही 6,9 और 11 जुलाई को तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। फिर 15,17 और 19 जुलाई को बुलायावो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जाएगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
लंका प्रीमियर लीग में खेलने के चलते लिटन औऱ तेज गेंदबाज लिटन दास जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।