Fastest T20I Fifty For Bangladesh: बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज लिटन दास (Liton Das) ने बुधवार (29 मार्च) को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। लिटन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 83 रन की की पारी खेली। अपनी पारी में 58 रन लिटन ने 13 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। लिटन बांग्लादेश के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

लिटन दास ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस फॉर्मेट में यह बांग्लादेश के लिए जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है। लिटन ने इस मामले में मोहम्मद अशरफुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को लिटन दास औऱ रोनी तालुकदार की जोड़ी ने मिलकर तूफानी शुरूआत ती। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर मे 124 रन जोड़े। इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। तालुकदार ने 23 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

केकेआर के लिए खेलेंगे

बता दें कि लिटन आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। कोलकाता ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था। कोलकाता अपना पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं बांग्लादेश औऱ आयरलैंड के बीच तीसरा और आखिरी मैच 31 मार्च को होना है, ऐसे में लिटन का पहले मुकाबले में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार