London Spirit vs Manchester Super Giants Match Prediction, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर मैनचेस्टर के मैदान पर हुई थी जहां लंदन स्पिरिट ने 98 गेंदों पर 123 रन चेज करके मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 3 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में ग्रेस हैरिस ने 32 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली और चार्ली डीन ने 20 गेंदों पर 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

LNS-W vs MSG-W, The Hundred Women's 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 23 जुलाई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन

Lord's, London Pitch Report

द हंड्रेड 2026 का तीसरा मुकाबला लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा जहां टॉस पिछले पांच टी20 मैचों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां गेंदबाज़ को शुरुआत में मदद मिलेगी, लेकिन पिच पर समय बिताने के बाद बल्लेबाज़ अच्छे रन बना सकते हैं। इस मैदान पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है।

LNS-W vs MSG-W Head To Head Record

कुल - 04
लंदन स्पिरिट महिला - 03
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला - 00

LNS-W vs MSG-W, The Hundred Women's 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

LNS-W vs MSG-W, The Hundred Women's 2026: Player to Watch Out For

लंदन स्पिरिट की टीम से ग्रेस हैरिस, मारिज़ाने कैप और डिएंड्रा डॉटिन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम की तो स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग और सोफी एक्लेस्टोन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

LNS-W vs MSG-W Probable Playing XI

London Spirit Women's Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, मैरी केली, मारिज़ाने कैप, डिएंड्रा डॉटिन, नादिन डी क्लर्क, चार्ली डीन (कप्तान), चारिस पावेली, केटी जॉर्ज, माहिका गौर, जोसी ग्रोव्स।

Manchester Super Giants Women's Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग (कप्तान), ग्रेस स्क्रिवेंस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस, पेज स्कोलफील्ड, जोआन गार्डनर, मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, मैटलन ब्राउन, ग्रेस बैलिंगर।

LNS-W vs MSG-W Today's Match Prediction

द हंड्रेड 2026 के तीसरे मुकाबले में लंदन स्पिरिट की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

LNS-W vs MSG-W Match Prediction, LNS-W vs MSG-W Pitch Report, Today's Match LNS-W vs MSG-W, The Hundred Women's 2026, LNS-W vs MSG-W Prediction, LNS-W vs MSG-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, London Spirit vs Manchester Super Giants

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार